लोकप्रिय टीवी शो द कपिल शर्मा शो में जमकर हंसी के ठहाके लगाने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह चर्चा में है। चर्चा की वजह है उनकी फोटो पर आया एक फीमेल यूजर का कमेंट। इस फीमेल यूज़र ने अर्चना पुराण सिंह को आदमी का डाला। बस फिर क्या था अर्चना ने इस यूजर को न केवल तमीज से पेश आने की बात कही बल्कि महिलाओं का सम्मान करने का सुझाव भी दे दिया।
दरअसल अर्चना पुरण सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति परमीत सेठी के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की थी। यह फोटो तब की है जब दोनों स्विट्जरलैंड में थे। इस फोटो को शेयर करते वक्त और सुनाने लिखा कि थोड़ी देर पहले की ही बात है गूगल हमें कैसे अपनी शानदार लाइफ को याद दिलाता है। अर्चना पूरन सिंह की इस फोटो पर बहुत सारे फैसले जमकर कमेंट किए अधिकांश यूजर्स ने उनकी जोड़ी को शानदार बताया और फोटो की तारीफ की।
हालांकि इन बहुत सारे यूजर्स में से एक महिला यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि सभी चौक गए। इस महिला यूजर ने लिखा औरत कम मर्द ज्यादा लग रही हो। कपिल ने सही कहा था बहुत समय लगा होगा आपके इस रूप को परिवर्तित करने में। इस कमेंट पर अर्चना पूरन सिंह भड़क गई। उन्होंने इस यूजर को जवाब लिखते हुए कहा कितनी घटिया सोच रखती हो इतनी कम उम्र में। थोड़ा पढ़ लिख लेती तो पता चलता बड़ों से कैसे पेश आते हैं। कृपा करके हर उम्र आकार और दिखने वाली औरतों का सम्मान करना सीखें अगर आप महिलाओं का सम्मान नहीं करेंगे तो पुरुष कैसे महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखेंगे। अर्चना के जवाब के बाद उस महिला यूजर ने अपना अशोभनीय कमेंट डिलीट कर दिया।
आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो में ऐसा कई बार देखा गया है कि कपिल अर्चना के अपीरियंस को लेकर मजाकिया कमेंट करते हैं। इन कमेंट में वह अक्सर कहते नजर आते हैं कि अर्चना पूरन सिंह आदमी जैसी लगती हैं उनकी ताकत आदमी के बराबर है वह आदमियों की तरह लड़ झगड़ और लोगों की पिटाई कर सकती हैं। शायद यही वजह है कि इस महिला यूज़र ने भी इसी तरह के कमेंट को करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं किया। हालांकि कपिल और इस महिला यूजर के कमेंट में एक फर्क जरूर था कि कपिल जहां एंटरटेनमेंट के लिए ऐसा करते हैं तो उस महिला ने अपमानित करने की दृष्टि से ऐसा कमेंट किया था।