Facebook Twitter Instagram
    HindiHeadline
    Facebook Twitter Instagram
    HindiHeadline
    Home » Gadar 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 300 करोड़ के आई नजदीक
    Entertainment

    Gadar 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 300 करोड़ के आई नजदीक

    Manoj MeenaBy Manoj MeenaAugust 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सनी देओल की फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आ रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 अब 300 करोड़ रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। यह बेहद कम समय में 300 करोड रुपए के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक पहुंचने वाली पहली फिल्म है।

    गदर 2 ने अपनी रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की। बुधवार को ग़दर 2 ने 34.56 करोड रुपए की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 6 दिनों में 263.48 करोड रुपए की कमाई कर ली है। इस मूवी का यह धांसू कलेक्शन रोजाना के औसतन ₹40 करोड़ की कमाई से आया है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड पर गदर 2 आसानी से 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

    फिल्म को मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के क्लब में भी नजर आ सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह शाहरुख खान की फिल्म पठान की बराबरी कर सकती है। या फिर इसे पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन सकती है।

    गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 539 करोड रुपए का बिजनेस किया था। अगर विदेश का कलेक्शन भी जोड़ दिया जाए तो यह फिल्म हजार करोड रुपए से ऊपर का बिजनेस कर चुकी है। दूसरी ओर अगर गदर 2 की बात करें तो भारत और विदेशों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलाकर अब तक 300 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। इससे साफ नजर आता है कि सनी देओल की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन सकती है।

    दूसरी ओर गदर2 के साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है। ओएमजी 2 ने अब तक 84 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। आने वाले वीकेंड में यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

    bollywood news in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Manoj Meena
    • Website

    Related Posts

    रोशन भाभी ने किया तारक मेहता का सपोर्ट, ऐसे निकला गुस्सा

    September 26, 2023

    तारक मेहता के शैलेश लोढ़ा ने आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप 

    September 26, 2023

    ग़दर 2 ने मचाया कोहराम, हो रही गड्डियों की बारिश

    August 25, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.