Facebook Twitter Instagram
    HindiHeadline
    Facebook Twitter Instagram
    HindiHeadline
    Home » अक्षय कुमार बने भारतीय नागरिक, जानिए कागजों में क्या है उनका नाम
    Business

    अक्षय कुमार बने भारतीय नागरिक, जानिए कागजों में क्या है उनका नाम

    Shyam SharmaBy Shyam SharmaAugust 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आखिरकार भारतीय नागरिकता मिल गई है। इस 15 अगस्त को अक्षय ने खुद को नागरिकता मिलने के प्रमाण पत्र का फोटो शेयर किया है। अब इसके बाद वे आधिकारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गए हैं। इससे पहले अक्षय की नागरिकता कनाडा की थी। क्या आप जानते हैं अक्षय का पूरा नाम क्या है। इसी नागरिकता डॉक्यूमेंट में उनका पूरा नाम सामने आया है।

    वैसे तो अक्षय को कई नामों से पुकारा जाता है। उनके फैंस उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से जानते हैं। फिल्मी दुनिया के लोग उन्हें अक्की नाम से बुलाते हैं। हां की असल में उनका रियल नाम थोड़ा लंबा और अलग है। अक्षय के भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र में उनका नाम अक्षय कुमार भाटिया है। अक्षय ने यह प्रमाण पत्र लेकर ऐसे लोगों का मुंह बंद कर दिया है जो बार-बार उनके देश प्रेमी होने पर सवाल उठाया करते थे

    एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि भले ही उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हो लेकिन वह पूरी तरह से भारतीय हैं। उनके पास भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र न होना किसी भी रूप में उन्हें देशभक्त होने से नहीं रोकता है। बता दें कि ऐसे सवाल तब तक उठाए जाते रहे जब-जब अक्षय की देशभक्ति से जुड़ी फिल्में रिलीज हुई या फिर उन्होंने लोगों की मदद का कोई बड़ा काम किया हो। नागरिकता को लेकर उनकी टांग की खिंचाई तब की जाया करती थी जब वह राष्ट्रवाद के मुद्दों पर खुलकर बोलते थे।

    अक्षय के फिल्म अपडेट की बात करें तो हाल ही में उनकी नई फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ प्रमुख भूमिकाओं में अभिनेता पंकज त्रिपाठी हैं। यह मूवी अपने टीजर रिलीज के साथ ही विवादों में आ गई थी। सेंसर बोर्ड ने भी इसमें 24 तरह के बदलाव करने का निर्देश देते हुए इस मूवी को ए सर्टिफिकेट दिया। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। 11 अगस्त को रिलीज हुई या फिल्म 15 अगस्त तक 73 करोड रुपए का बिजनेस कर चुकी है। इसके इसी सप्ताह के अर्थ तक 100 करोड़ के क्लब में जाने की संभावना बन रही है।

    bollywood news in Hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Shyam Sharma

    Related Posts

    अक्टूबर 2023 से इन स्मार्टफोन पर बंद हो जाएगा व्हाट्सएप देखें, लिस्ट

    September 26, 2023

    तारक मेहता के शैलेश लोढ़ा ने आखिरकार तोड़ दी चुप्पी, निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप 

    September 26, 2023

    आखिरकार सड़कों पर आ ही गई इको फ्रेंडली बस, फीचर देख झूम उठेंगे

    September 26, 2023

    Leave A Reply Cancel Reply

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    © 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.