सुभाष राज
नई दिल्ली. अपने शासकों की गलत नीतियों से उबल रहे श्रीलंका के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं जिनके बारे में भारत और भारत से बाहर के लोगों को पता ही नहीं है। श्रीलंका विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां 236 ईसा पूर्व में रोपा गया अंजीर का पेड़ आज भी भरपूर अंजीर देता है।
अंजीर का ये पेड़ दुनिया का सबसे पुराना ये पेड़ अनुराधापुर के महामवेना गार्डन्स में है। ये पेड़ उस बोधि वृक्ष की कलम से बोया गया था जिसके नीचे बैठकर महात्मा बुद्ध बुद्धत्व प्राप्त हुआ था। इसी तरह श्रीलंका को उसकी अद्वितीय खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। अपने आकार के कारण उसे हिंद महासागर के मोती के रूप में भी जाना जाता है।
भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों की तरह श्रीलंका भी ब्रिटेन का गुलाम था। अंग्रेजों ने उसे 4 फरवरी 1948 में आजाद किया था। इसी वजह से श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस 4 फरवरी को मनाता है।
श्रीलंकन चाय दुनियाभर में मशहूर है। श्रीलंका चाय का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक भी है। वह अकेला दुनिया को एक चौथाई चाय की आपूर्ति करता है। दुनिया के चाय निर्यातकों में श्रीलंका का नंबर चतुर्थ है।
दक्षिण एशिया में करोड़ों जानें ले चुके मलेरिया से 2016 में श्रीलंका ने मुक्ति पा ली थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने श्रीलंका को मलेरिया मुक्त देश घोषित कर रखा है।
श्रीलंका में 1983 में शुरू हुआ गृह युद्ध लगभग 25 साल चला। 2009 में खत्म हुआ गृह युद्ध लगभग 80 हजार लोगों की जान ले चुका है। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक लिट्टे श्रीलंकन तमिलों का था।