मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ( Natasha Dalal) की शादी 24 जनवरी को हो गई। अलीबाग में आयोजित शादी समारोह में दोनों विवाह बंधन में बंधे। इस मौके पर बॉलीवुड से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान और अन्य सेलेब्स उपस्थित रहे।
Your 6th grade buddy and now your life mate ❤ #varunwedsnatasha #varunkishaadi #varundhawan #natashadalal pic.twitter.com/cNhQEjruQX
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) January 25, 2021
हनीमून के लिए जाएंगे तुर्की
बता दें कि वरुण धवन ( Varun Dhawan Marriage) पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं कर पाए। इस बार कई दिनों पहले से उनकी शादी की खबरें आ रहीं थीं। उनका विवाह समारोह 22 जनवरी से शुरू हुए। अब 26 जनवरी को उनका रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वरुण सीधे हनीमून के लिए जाएंगे। बताया जाता है कि हनीमून के लिए वरुण तुर्की जाएंगे। यहां इस्तांबूल के एक लग्जरी होटल में दोनों रूकेंगे।
The Dhawan family bid goodbye. Now the reception will be grand affair which will happen after 2 months. #varunwedsnatasha #varunkishaadi #varundhawan pic.twitter.com/5RMOb8g4co
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) January 25, 2021
कम बुलाए गए मेहमान
वैसे तो वरुण धवन के पिता डेविड धवन बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं, इस हिसाब से उनके बेटे की शादी में मेहमानों की लिस्ट लम्बी ही होती, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते केवल 50 मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया। इनमें भी बॉलीवुड से कम ही नाम थे।
Varun Dhawan shares a glimpse of his Haldi ceremony! #varunwedsnatasha #varundhawan #varunkishaadi pic.twitter.com/wf52NkdAMi
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) January 25, 2021
‘कुली नं. 1’ पर मिली मिश्रित प्रतिक्रिया
पिछले साल वरुण और सारा अली खान की मूवी ‘कुली नं. 1’ आई थी। इस मूवी को लेकर निर्माताओं को खासी उम्मीदें थीं। गोविंदा और करिश्मा के अभिनय से सजी मूल फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसी तर्ज पर नई ‘कुली नं. 1’ बनाई गई थी। हालांकि इस नई मूवी को दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया। वरुण धवन के फैंस को जरूर उनका ये नया अंदाज पसंद आया।