कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पूर्व अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने अपने शो छोड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शैलेश लोढ़ा तारक मेहता शो में तारक मेहता का किरदार निभाया करते थे। शैलेश लोढ़ा ने अप्रैल 2022 में इस शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि इस बारे में उन्होंने अब तक कोई बात नहीं की थी। आईए जानते हैं इतने लंबे समय बाद शैलेश लोढ़ा ने शो को लेकर क्या खुलासा किया है।
लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में शैलेश लोढ़ा ने अपने शो छोड़ने को लेकर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि तारक मेहता शो के निर्माता असित मोदी कलाकारों से बेहद ही आपत्तिजनक भाषा में बात करते थे। यहां तक की वे अपने शो के कलाकारों को नौकर कहते थे। इतना ही नहीं वह हमेशा कलाकारों को सेट पर बेइज्जत करते थे।
शैलेश लोढ़ा ने अपने इंटरव्यू में कहा की ज्यादा तकलीफ उन्हें तब भी जब साल 2022 में उन्हें एक कॉमेडी शो में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। इस शो में उन्होंने कविता पाठ भी किया और शो का हिस्सा भी बने। इस शो को करने से आशित मोदी काफी नाराज हो गए और उन्होंने भला बुरा कह डाला। शैलेश लोढ़ा का कहना है कि उन्होंने इस दौरान बहुत ही संभव भाषा में बातचीत की।
इसके बाद शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया था। उन्होंने अपने शो छोड़ने के बारे में निर्मित को मेल के द्वारा अवगत भी कर दिया था। हालांकि निर्माता उन्हें शो छोड़ने से रोक रहे थे लेकिन शैलेश अपने निर्णय पर अडिग थे।