मुंबई। माता के भजनों को लोकप्रिय बनाने वाले सिंगर नरेन्द्र चंचल (Narendra Chanchal) का 80 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में चंचल ने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि वे करीब 3 महीने से बीमार थे। उनक निधन पर राजनेताओं, सेलेब्स और फैंस ने श्रद्धांजलि दी है। अनूप जलोटा, दलेर मेहंदी और मधुर भंडारकर जैसी हस्तियों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ( PM Narendra Modi )
उनके निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ’लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!’
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 22, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah )
गृहमंत्री अमित शाह ने संवदेना संदेश में लिखा,’प्रख्यात भजन गायक श्री नरेन्द्र चंचल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। अपने भजनों के माध्यम से उन्होंने लोगों में भक्ति भावना का संचार करने में अद्भुत भूमिका निभाई। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति।’
प्रख्यात भजन गायक श्री नरेन्द्र चंचल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। अपने भजनों के माध्यम से उन्होंने लोगों में भक्ति भावना का संचार करने में अद्भुत भूमिका निभाई। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति
— Amit Shah (@AmitShah) January 22, 2021
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लिखा,’ माता के जगराता को एक नई पहचान और नए मुकाम पर लाने के किए नरेन्द्र चंचल जी को हमेशा याद किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत के साथ लोक संगीत में भी लोगों के दिल जीतने वाले आज हमारे बीच नहीं है। माता रानी जरूर इस सबसे प्यारे भक्त को अपने श्री चरणों में स्थान देगी। ॐ शान्ति।’
माता के जगराता को एक नई पहचान और नए मुकाम पर लाने के किए #NarenderChanchal जी को हमेशा याद किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत के साथ लोक संगीत में भी लोगों के दिल जीतने वाले आज हमारे बीच नहीं है। माता रानी जरूर इस सबसे प्यारे भक्त को अपने श्री चरणों में स्थान देगी। ॐ शान्ति ?? pic.twitter.com/FxtwlWRu6e
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) January 22, 2021
चलो बुलावा आया है ( Chalo Bulwa Aaya Hai)
सत्तर और अस्सी के दशक में चंचल को अपने जागरण हिट्स के साथ प्रसिद्धि मिली। खासकर के उन्हें विशेष रूप से शेरावाली माता के समर्पित गाने के लिए पहचाना जाने लगा। शेरावाली माता के लिए उनका गीत चलो बुलावा आया है आज तक लोकप्रिय है। चंचल को उनके लाइव परफोर्मेस के लिए जाना जाता है। गायक ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उन्हें 1974 में अमिताभ बच्चन की फिल्म बेनाम के शीर्षक गीत को प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है, जिसे आरडी बर्मन ने संगीतबद्ध किया था।
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया,’गायक नरेंद्र चंचल के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्हें हिंदी फिल्मों में उनके भजन और कुछ उल्लेखनीय गीतों के लिए याद किया जाएगा। उनके प्रशंसकों और परिवार को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ओम शांति।’ गायक दलेर मेहंदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए हार्दिक संवेदना व्यक्त की।