नई दिल्ली. मशहूर कोरियोग्राफर और बॉलीवुड की सफल डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का प्रेमी उन्हें सिर्फ निहारकर ही खुश नहीं होता था, इसलिए उम्र में नौ साल छोटा होने के बावजूद उसने एक दिन फराह को ये कहते हुए प्रपोज कर दिया कि वह उन्हें सिर्फ निहारकर खुश नहीं है, बल्कि उसके साथ पूरा जीवन बिताना चाहता है। इस साफगोई से फराह इतनी इम्प्रेस हुई कि उसने धर्म के बंधनों को मानने से इनकार कर दिया और अपने 9 साल छोटे शिरीष कुंदर के साथ जनम-जनम के बंधन में बंध गई।
जी हां, वही फराह खान 9 जनवरी को 56वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मीं फराह 100 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी हैं। बॉलीवुड में उनका ये सफर आसान नहीं था। इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। फराह प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहती हैं। फराह ने नौ साल छोटे शिरीष कुंदर से शादी की है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव स्टोरी की मजेदार दास्तान आप भी पढ़िए।
फराह शिरीष कुंदर से नौ साल बड़ी हैं। एक इंटरव्यू में खुद फराह ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। लव स्टोरी फिल्म ’मैं हूं ना’ के सेट से शुरू हुई थी। शिरीष को फराह पसंद थीं। जब उन्हें फिल्म के एडिटर के लिए जॉब ऑफर हुई तो शिरीष ने तुरंत हामी भर दी। इस काम के लिए उन्हें पैसे भी कम दिए गए थे। लेकिन उन्होंने फराह के लिए इस फिल्म में काम किया।
फराह ने बताया था कि शिरीष मन ही मन उन्हें पसंद करते थे। शिरीष फराह के लिए सीरियस थे। वो उनके साथ टाइमपास नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे कि फराह उनसे शादी कर लें। दोनों ने एक-दूसरे को सात महीने तक डेट किया। प्रपोजल के बारे में बात करते हुए फराह ने बताया था कि शिरीष ने उनसे कहा था, ’डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे’। फराह का कहना है कि काफी सोचने के बाद उन्होंने हां कर दी। साल 2004 में दोनों ने पहले साउथ इंडियन शादी की और फिर निकाह किया। फराह और शिरीष तीन संतान जार, दीवा और आन्या है।