मुंबई. भोजपुरी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाये रोमांटिक मूवी होगी। भोजपुरी फिल्म अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव की इस फिल्म के फर्स्ट लुक से यही प्रतीत होता है।
फिल्म में खेसारीलाल यादव, सिजलिंग काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर के एक भाग में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम बताता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है।
फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मू वाला और समीर अफताब हैं। लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। रजनीश मिश्रा लंबे समय बाद किसी फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी वासु ने की है। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है।
पूजा हेगडे से रोमांस करेंगे प्रभास
इसी तरह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधेश्याम’ का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। प्रभास बाहुबली से फेमस हो गए थे। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी कर लिखा “मेरे सभी प्यारे फैंस के लिए। सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म में प्रभास पूजा हेगडे के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म पीरियड रोमांटिक-ड्रामा है।
मुंबईकर फिल्म में दिखेंगे मुंबई के अलग-अलग रंग
पोस्टरों की श्रृंखला में करण जौहर की आगामी फिल्म मुंबईकर का पोस्टर भी दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है। करण जौहर की विजय सेतुपति और विक्रांत मेस्सी स्टारर फिल्म ‘मुंबईकर’ के पोस्टर से पता चलता है कि ये फिल्म एक्शन थ्रिलर है और ये मुंबई के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगी।
करण जौहर ने कहा कि इस फिल्म में सिनेमा के दो जेंटलमैन साथ काम कर रहे हैं। जिनमें से एक सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवान और दूसरे हैं विजय सेतुपति सर। दोनों जेंटलमैन ने मुझे इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का अवसर दिया है। फिल्म में बताया जाएगा कि मुंबई में चुंबकीय आकर्षण क्यों है। इसके चलते पूरे भारत से लोग यहां आते हैं। ये सपनों को पूरा करने का शहर है।