मुंबई। बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने क्रिसमस के 13 दिन बाद फैंस को बधाई दी है। ये मैसेज देखकर एक बार तो फैंस चैंक गए। हालांकि एक्टर ने 13 दिन बाद बधाई देने की वजह भी बताई है। उनका कहना है कि रूसी कैलेंडर के हिसाब से क्रिसमस 7 जनवरी को आता है। इस रोचक जानकारी से फैंस भी अचंभित हो गए और स्टार की प्रशंसा की। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जो इस बात से सहमत नहीं हैं।
अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दो फोटोज शेयर करते हुए लिखा,’ मैरी क्रिसमस, रूसी क्रिसमस की तारीख 7 जनवरी है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में 7 जनवरी को क्रिसमस का हॉलीडे पड़ता हैए जबकि जूलियन कैलेंडर के हिसाब से यह 25 दिसंबर है। रूसी एला यूखिना ने इसकी जानकारी दी है।’
T 3776 – Merry Christmas .. Russian Christmas on Jan 7 .. Christmas holiday-January 7th in the Gregorian calendar. or
December 25, Julian calendar??
… as informed by Alla Yukhina , Russian Ef pic.twitter.com/bRiHLNcRPN— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 7, 2021
अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को प्राचीन क्रिसमस पर दी हुई उनकी यह शुभकामना काफी पसदं आई, जिस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए क्रीमिया से उनके एक प्रशंसक ने लिखा, ’धन्यवाद अमित जी! आप दुनियाभर में रहने वाले रूसी आबादी का सम्मान करते हैं और उन्हें याद करते हैं। रूस में लोग आपको काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि कई बार आपकी बातें हमारी समझ से परे रही हैं, इसलिए अब मैं हिंदी में दोबारा फिल्मों को देख रहा हूं।’
वर्कफ्रंट की बात करें, तो यह साल उनके लिए काफी बिजी है। आने वाले समय में वह चेहरे झुंडए ब्रह्मास्त्रए मेडे सहित एक और प्रोजेक्ट में नजर आएंगेए जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हो पाया है।