मुंबई। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड ( Kisan Tractor Rally) निकाली। शांतिपूर्ण ढंग से रैली करने का वादा किया गया था, लेकिन दोपहर होने तक दिल्ली की सड़कों पर हिंसा फैल गई। किसानों ने पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ( Delhi Police) ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। लेकिन किसानों का एक ग्रुप लाल किला पहुंच गया और वहां धार्मिक ध्वज लगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
‘वो हिंसा नहीं है’
अब एक्टर सुशांत सिंह ( Sushant Singh) ने किसानों के पक्ष में अपनी बात कही है। सुशांत ने कहा कि अब तक सौ से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं लेकिन वो हिंसा नहीं है। सुशांत सिंह ने ट्वीट में लिखा, ’सौ, जी हां एक-सौ से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं अब तक। पर वो हिंसा नहीं है। कुछ कानून आए प्राकृत रूप से, और उनकी वजह से मरने वालों की प्राकृत मौत हो गई। इसे हिंसा नहीं कहते। किसने कहा था कि लड़ो और मरो, जिंदा रहने के लिए?’ सुशांत सिंह का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
सौ, जी हाँ एक-सौ से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं अब तक। पर वो हिंसा नहीं है। कुछ क़ानून आए प्राकृत रूप से, और उनकी वजह से मरने वालों की प्राकृत मौत हो गई। इसे हिंसा नहीं कहते। किसने कहा था कि लड़ो और मरो, ज़िंदा रहने के लिए? #FarmersProtest https://t.co/4Wijr3k03S
— सुशांत सिंह sushant singh سشانت سنگھ (@sushant_says) January 26, 2021
300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
गौरतलब है कि किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में जमकर हिंसा हुई। इसमें 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक किसान की मौत भी हुई है। पूरे देश में इस घटना को लेकर गुस्सा है। कुछ लोग किसानों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग हिंसा की निंदा कर रहे हैं।
कंगना ने बताया आतंकवादी
किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा की घटनाएं हुई। कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लाल किला पर धार्मिक ध्वज फहराया गया। इस पर कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि ऐसा करने वाले किसान नहीं हो सकते, आतंकी ही हो सकते हैं। उन्होंने किसान हिंसा को लेकर अभिनेता दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा कि यही देखना चाहते थे ना तुुम।