भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की एक्सयूवी कारों में तकनीकी खराबी सामने आई है। इसके चलते कंपनी ने करीब एक लाख XUV मॉडल्स को वापस बुलाया है और इन्हें दुरुस्त कर वापस ग्राहकों को दिया जाएगा। यह तकनीकी खराबी Mahhindra XUV700 और Mahindra XUV400 में आईडेंटिफाई की गई है। कंपनी का कहना है कि यह खराबी ग्राहकों को फ्री ऑफ कॉस्ट ठीक करके दी जाएगी।
कंपनी के अनुसार एक्सयूवी 700 के उन मॉडल्स को जांच आ जाएगा जिन का उत्पादन जून 2023 तक 2 साल में हुआ हो। वही xuv400 के उन मॉडल्स का ही इंस्पेक्शन किया जाएगा जिनका उत्पादन इस साल फरवरी से जून में हुआ हो। महिंद्रा की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि xuv700 के उन मॉडल्स को चेक किया जाएगा जिनका उत्पादन 8 जून 2021 से से 28 जून 2023 के बीच हुआ है। वहीं XUV 400 जिनका उत्पादन 16 फरवरी से 5 जून 2023 के बीच हुआ है, उनका भी इंस्पेक्शन किया जाएगा। कंपनी के अनुसार महिंद्रा xuv700 के इंजन Bay की वायरिंग की जांच की जाएगी।
वापस बुलाए जा रहे मॉडल में XUV 700 के 108306 यूनिट्स हैं। वही महिंद्रा xuv400 के 3560 यूनिट्स है। गौरतलब है कि इसी तरह के व्हीकल रिकॉल कई बार वाहन निर्माता अपने प्रोडक्ट्स की जांच या फिर ग्राहकों की ओर से मिल रही शिकायतों के आधार पर करवाती है। क्योंकि बड़े पैमाने पर अगर इस तरह के व्हीकल फॉल्ट या खराबी आती है तो कंपनी उसे प्रॉब्लम को फ्री ऑफ चार्ज दुरुस्त करके देता है।
बता दें कि स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा की एक्सयूवी रेंज काफी लोकप्रिय है। इस वाहन को खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग और वेट भी करना पड़ता है।
चार इलेक्ट्रिक करें लॉन्च करेगी महिंद्रा
महिंद्रा ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी जल्दी ही 4 नई इलेक्ट्रिक कारें लांच करेगी। इनमें से दो कारें एक्सयूवी प्लेटफार्म पर और BE प्लेटफार्म पर लॉन्च की जाएगी। महिंद्रा अपनी इन इलेक्ट्रिक कारों में वॉक्सवैगन की इलेक्ट्रिक मोटर्स इस्तेमाल करेगी। साथ ही कंपनी खुद की इलेक्ट्रिक मोटर भी बनाएगी जिसे अपनी कार्स में इस्तेमाल किया जाएगा।